महमूदाबाद सीतापुर।।
आदर्श नगर पालिका परिषद महमूदाबाद के मीटिंग हाल में एक बैठक आहूत की गई थी।
जिसमें पालिका के सभी सभासद निर्धारित समय पर मीटिंग हाल में पहुंचे। जैसे ही दिसंबर, जनवरी माह की आय एवं व्यय में स्वीकृत की गई धनराशि एवं सभासदों के परिचय पत्र को लेकर वरिष्ठ सभासद चक्रसुदर्शन पाण्डेय के द्वारा बात कही गई।
बस फिर क्या था नगर पालिका के जेई चन्द्र भान सिंह सभी को पीछे छोड़ते हुए आगे आकर वरिष्ठ सभासद से वार्तालाप इसलिए करने लगे। कि अगर पालिका में कराये जा रहे निर्माण कार्यों का खुलासा हुआ तो मेरी पोल खुल जायेगी। तथा मेरे द्वारा किए गये भ्रष्टाचार की जानकारी सभी सभासदों के बीच उजागर हो जायेगी। इसी के डर से जेई चन्द्र भान सिंह के द्वारा वरिष्ठ सभासद चक्रसुदर्शन पाण्डेय से काफी तीखी नोकझोंक की।
जबकि चक्रसुदर्शन पाण्डेय एक सम्मानित व्यक्ति हैं। इसी के चलते पाण्डेय अपने वार्ड बेलदारी टोला से भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह से 6 बार विजयी होकर नगर पालिका में पहुंचे हैं। जिनको सर्व समाज का समर्थन प्राप्त है।
जेई के समर्थन में राशिद कामरीन, प्रदीप मौर्या (उर्फ) काजु, सहजानी वार्ड की महिला सभासद के पति अशोक वर्मा आगे आकर मंच पर चढ़कर बवाल करने लगे। समय की नजाकत को देखते हुए पाण्डेय बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर मीटिंग हाल से बाहर चले गये।
अगर मीटिंग छोड़कर पाण्डेय बाहर न आते तो मौजूद स्थिति में क्या होता कह पाना मुश्किल है।
यह सारी बातें गर्भ में छुपी हुई हैं।
इस शड़यन्त्र में कौन कौन शामिल है इसकी न्यायिक जाँच होना चाहिए। तभी सच्चाई सामने आयेगी।
आपको बताते चलें कि 25 जनवरी 2020 को समय सुबह लगभग7:30 बजे को जेई चन्द्र भान सिंह के द्वारा नगर महमूदाबाद के मोहल्ला रमुआपुर की रहने वाली एक गरीब महिला का छज्जा तोड़ दिया गया था। जिसकी न्यूज कई चैनलों एवं राष्ट्र राज्य अखबार में बड़ी ही प्रमुखता के साथ प्रकाशित की जा चुकी है।
इससे यह लगता है। जेई चन्द्र भान सिंह की क्या कार्यशैली है।
जबकि उपरोक्त प्रकरण को लेकर वरिष्ठ सभासद चक्रसुदर्शन पाण्डेय ने पूर्व में तहसील प्रशासन के आलाधिकारियों को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया था। फिर भी बोर्ड बैठक में बवाल हुआ यह तो काफी निन्दनीय है।
बाइट– चक्रसुदर्शन पाण्डेय।
(वरिष्ठ सभासद)
आदर्श नगर पालिका परिषद महमूदाबाद सीतापुर।
रिपोर्ट– ए.के. विश्वकर्मा महमूदाबाद सीतापुर।
सभासदों के परिचय पत्र न मिलने एवं नगर में लाईटिंग व विकास कार्यों को लेकर वरिष्ठ सभासद से जेई ने की अभ्द्रता..
By -
February 15, 2020