- स्व0 मालती कपूर नेत्रदान कर हुई अमर
फोटो-
सीतापुर। आर्यनगर निवासी मालती कपूर का निधन मंगलवार की रात हो गया था। 82 वर्षीया श्रीमती कपूर राजेन्द्र कपूर की धर्मपत्नी थी। पुत्र संजीव कपूर ने नेत्रदान के लिए महामंत्री मुकेश अग्रवाल को सूचित किया, तत्पश्चात सक्षम की टीम ने ऑख अस्पताल के डाक्टरों के सहयोग से नेत्रदान सम्पन्न करवाया। कल दोपहर को उनके निवस शान्ती धवन के पश्चात परिवार के लोगों को सम्मान पत्र दिया गया। स्मृति पत्र संस्था के सुभाष अग्निहोत्री, संदीप भरतिया, अक्षत व मुकेश अग्रवाल द्वारा दिया गया। महामंत्री मुकेश अग्रवाल ने कहा कि श्रीमती कपूर के नेत्र अब दो लोगों को आजीवन संसार देखने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने परिजनो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धन्य है वह लोग जो दुख की इस घड़ी में भी परोपकार की भावना से दूसरो को संसार देखने का अवसर दे रहे हैं। नेत्रदानी के नेत्र सदा के लिए अमर हाहे जाते है। अध्यक्ष संदीप भरतिया ने कहा कि नेत्रदान का संकल्प करे मृत्यु के बाद मृत्युजय बने। सुभाष अग्निहोत्री ने वहां उपस्थित सभी लोगों को नेत्रदान का संकल्प करवाया। अक्षत अग्रवाल ने कहा कि सीतापुर में नेत्रदान एक परम्परा बन चुकी है। अब तक यहां 2017 नेत्रदान हो चुके है। इस मौके पर नितिन तिवारी, आनन्द कुमार, राजीव मेहरोत्रा, मनीष महेन्द्र, मनोज महेन्द्र सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
सक्षम संस्था द्वारा नेत्रदानी कपूर परिवार को किया गया सम्मानित ...
By -
February 15, 2020