दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को सहायता पहुंचाने की कोशिशों के बीच झारखंड को असम और गोवा से नाम मात्र का भी सहयोग नहीं मिल पा रहा है। दोनों राज्यों से लगभग एक हजार लोगों को फोन आ चुका है, लेकिन इन्हें मदद पहुंचाने में वहां की सरकारें विफल रही हैं। अधिकारियों ने संपर्क भी किया है और पत्राचार भी किया है।
इसके अलावा भारत सरकार के वरीय अधिकारियों को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है। दोनों राज्यों में स्थानीय शासन वहीं के लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा है और यही बड़ा कारण है कि झारखंड के लोगों की मदद नहीं की जा रही है। दूसरी ओर, कर्नाटक सबसे बेहतर ढंग से रिस्पांस दे रहा है।