
में कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस अब सख्ती करने लगी है। राज्य में 346 लोगों पर केस दर्ज किया गया हैैै, जबकि 320 को गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार दोपहर से पूरे राज्य में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया था। इसके बावजूद लोग उल्लंघन करतेे नजर आए। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि पूरे राज्य में 38,160 पुलिसकर्मियों को कर्फ्यू लागू करने के लिए तैनात किया गया है। आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के लिए इनमें 981 वॉलंटियर भी शामिल हैं।
वहीं, पंजाब सरकार ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को कर्फ्यू में ढील देने के बजाय आवश्यक वस्तुओं जैसे दूध व सब्जी की डोर-टू-डोर सप्लाई करने को कहा है। कई डिप्टी कमिश्नर जिन्होंने पहले कर्फ्यू में 4 से 6 बजे तक की ढील दी थी, उन्होंने भी आदेश वापस ले लिए हैं। ऐसा लोगों की भीड़ लगने की संभावना को देखते हुए किया जा रहा है