पलामू जिला के पांकी व लेस्लीगंज के मजदूर बेंगलुरू में फंसे हुए हैं। कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉकडाउन के कारण ये मजदूर वहां फंसे हुए है। वैसे इस क्षेत्र से बाहर कमाने गए मजदूर जहां-तहां फंसे हुए हैं। वैसे मजदूर सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपनी व्यथा बता रहे हैं। इसी कड़ी में लेस्लीगंज के 6 व पांंकी प्रखंडके 1 मजदूर बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फंसे हैं।
प्रशासनिक स्तर पर उन्हें वहीं रूकने का निर्देश दिया गया है। मालूम हो कि फंसे हुए मजदूरों में लेस्लीगंज प्रखंड क्षेत्र के कुंदरी के शिव दयाल महतो, सीताडीह के धनंजय महतो, रामसागर के सुनील कुमार व चंदन शर्मा, ओरिया के रितेश महतो, फूलांग के सुवचन कुमार व पांकी प्रखंड के सरैया के प्रभु कुमार महतो का नाम शामिल है। शिवदयाल महतो ने दूरभाष पर बताया कि स्थानीय प्रशासन ने दो वक्त का भोजन व रहने की व्यवस्था करा दी है।