राजधानी रांची में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए रांची नगर निगम शहर को सैनिटाइज करा रहा है। शहर के कई इलाकों में निगम ने वाटर टैंकर में लगाए गए स्प्रिंकलिंग मशीन से 1% सोडियम हाइपोक्लोराइट केमिकल का छिड़काव कर रहा है। बता दें कि रांची सहित पूरे झारखंड में अब तक कोरोना का कोई पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है। दूसरे प्रदेशों से लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। इससे कोरोना वायरस के प्रसार का खतरा बना हुआ है। शहर के सैनिटाइज होने से इससे काफी हद तक राहत मिलेगी।