टाटा कमिंस के कर्मचारियों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। कंपनी में लंबी जद्दोजहद के बाद शुक्रवार को ग्रेड रिवीजन समझौता मुकम्मल हो गया। शुक्रवार की देर रात रांची में टाटा कमिंस कर्मचारियों के ग्रेड पर मुहर लग गई। यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह (बेरमो विधायक) के रांची में हस्ताक्षर करने के बाद ग्रेड रिवीजन की अधिकारिक घोषणा कर दी गई।
कंपनी में ग्रेड समझौता एक अप्रैल 2019 से लंबित था। तीन साल के लिए हुए समझौते मुताबिक टाटा कमिंस कर्मचारियों के ग्रेड में कुल 17,000 रुपये का इजाफ ा होगा। ग्रेड समझौते का लाभ कंपनी के 850 कर्मचारियों को मिलेगा। बढ़ी हुई राशि कर्मचारियों को तीन किस्त में दी जाएगी। पहले साल 85 फीसद जबकि दूसरे और तीसरे साल 7.5-7.5 फीसद राशि मिलेगी। वहीं कर्मचारियों को एक साल का एरियर करीब 1.5 लाख मिलेगा। मित्र सहयोग में 50 लाख की बढ़ोतरी, परिवार सुरक्षा लाभ में 1000 का इजाफा का लाभ मिला है।