कोरोना से जंग में देश एकजुट है। मगर, शहर के गांव की ओर निकले प्रवासियों के लिए अब अपने ही देश में कई स्तर पर सरहदें बन गई हैं। सोमवार को सुबह से पुलिस ने शहर में सख्ती कर लोगों को बाहर भेज दिया। जब से जिले और राज्यों की सीमा पर पहुंचे तो फंस गए। राजस्थान बार्डर पर सुबह से शाम तक हजारों प्रवासी फंसे रहे। राजस्थान की ओर जाने की कोशिश करने पर पुलिस ने डंडे फटकार कर खदेड़ दिए। इसके बाद दोनों ओर से प्रवासियों का प्रवेश रोक दिया। जयपुर हाईवे से भी सीमा सील कर दी गई। उधर, आगरा की ओर से फीरोजाबाद में प्रवासियों को प्रवेश न मिलने पर रात को हंगामा शुरू हो गया। हजारों की संख्या में प्रवासी राज्य और जिले के बार्डर पर फंसे हैं।