नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए देशभर में जारी लॉकडाउन के दौरान रांची में 40 विशेष दाल भात केंद्र खोले जाएंगे। बड़गाई, अरगोड़ा, हेहल और सदर अंचल के साथ जिले के सभी प्रखंडों में यह विशेष दाल भात केंद्र 2 महीनों के लिए खोले जाएंगे। उपायुक्त राय महिमापत रे ने बड़गाई, हेहल, अरगोड़ा और सदर अंचलाधिकारी के साथ जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिया है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के चिन्हित स्थानों पर विशेष दाल भात केंद्र खोलने हेतु 31 मार्च तक प्रस्ताव देने को कहा गया है।