दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। इसकी जानकारी दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने दी। उन्होंने कहा कि सउदी अरब से एक महिला आयी थी। उसके संपर्क में आने वाले डॉक्टर और उनकी बेटी व पत्नी भी संक्रमित पायी गई हैं। डॉक्टर के संपर्क में आए 800 लोगों को क्वारंटाइन (quarantined) में रखा गया है। ये सभी लोग 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में रहेंगे।
सतेंद्र जैन ने बताया कि मोहल्ला क्लीनिक डॉक्टर के पास महिला आयी थी। इसकी वजह डॉक्टर व चार अन्य लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें डॉक्टर की पत्नी और उनकी बेटी भी कोरोना संक्रमित पायी गई है।