दो जगहों पर गैस सिलेंडरों को सेनेटाइज कर लोगों को वितरित किये जा रहे हैं। खाली सिलेंडर को जमा करने से पहले सेनेटाइज किये जा रहे हैं। मंगलवार को चौघानपाटा गैस सर्विस की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास गैस बांटी गई। 200 लोगों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराये गये।
इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। गैस लेने के दौरान में लाइन में लगे हुये कम लोग नजर आये। गैस सर्विस कर्मचारियों ने बताया कि एक वाहन में 260 सिलेंडर लाये गये हैं। इसमें 200 लोग ही सिलेंडर लेने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर को एक बार गोदाम और दूसरी बार लोगों को वितरित करने से पहले मौके पर सेनेटाइज किया जा रहा है।