दुनियाभर में इस महामारी से एक लाख 13 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 18 लाख 37 हजार से ज्यादा संक्रमित हुए हैं। अब तक चार लाख 20 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ भी हुए हैं। यूरोप में कोरोना से मरने वालों की संख्या 75 हजार से ज्यादा हो गई है। यूरोप के चार बड़े देश इटली, स्पेन, फ्रांस और ब्रिटेन इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यूरोप में 909,673 लोग संक्रमित हैं। वहीं अमेरिका में हालात और बिगड़ते जा रहे हैं और एक ही दिन में 2108 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही अमेरिका में संक्रमित मरीजों की संख्या 18,777 तक पहुंच गई है। महामारी पर नियंत्रण पा चुके चीन की मुश्किलें फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। चीन में संक्रमण के 46 नए मामले सामने आए हैं। स्पेन में रोज होने वाली मौतों में कमी आई है वहां बीते 24 घंटे में 510 लोगों की मौत हो गई है।
सऊदी अरब ने लगाया कर्फ्यू