। कोरोना वायरस ने देश दुनिया में बहुत से बदलाव किए हैं। प्रकृति के ऐसे नजारे देखने को मिले हैं जिसका लोग सपना ही देखते थे। वो सपने सच हो रहे हैं। इसके अलावा कई ऐसे अप्रत्याशित बदलाव भी हुए हैं जिसके बारे में सोचा भी नहीं जाता था, इन्हीं बदलावों में एक बड़ा बदलाव व्हाइट हाउस का देश के पीएम नरेंद्र मोदी के ट्वीटर एकाउंट को फालो करना भी शामिल हैं।
दुनिया में सुपर पॉवर अमेरिका को ही सभी फालो करते हैं वो किसी के ट्वीटर हैंडल को फालो नहीं करता है। मगर इस कोरोना से हुए बदलाव और अमेरिका के भारत से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन पर बनी रजामंदी के बाद अब व्हाइट हाउस उन्हें फालो कर रहा है। व्हाइट हाउस ने कुछ दिन पहले ही अपने ट्विटर हैंडल पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो किया है। इससे दुनिया भर में मोदी एकमात्र ऐसा नेता बन गए हैं, जिन्हे व्हाइट हाउस ने फॉलो किया है।