नैनीताल : लॉकडाउन के बाद जरूरतमंदों की मदद के लिए शहर की संस्थाएं बढ़-चढ़कर योगदान दे रही हैं। इसके तहत निर्धन व असहाय लोगों को खाद्यान्न तथा अन्य जरूरी सामान वितरित किया जा रहा है।
बुधवार को कैंट क्षेत्र में सीईओ आकांक्षा तिवारी, उपाध्यक्ष बहादुर रौतेला, समाजसेविका दीपिका पारेख ने 53 लोगों को राशन और अन्य सामग्री वितरित की। आरएसएस के नगर कार्यवाह सुयश पंत के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने जू कंपाउंड, बारापत्थर, स्टाफ हाउस, ब्रेसाइड व बंगाली कालॉनी के 15 परिवारों को राशन सामग्री दी गई। इसमें भारत मेहरा, भाष्कर आर्य, अंचल पंत, मनोज जगाती, दीपक टम्टा, विश्वकेतु वैद्य थे। तल्लीताल एसओ विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने भी जरूरतमंदों को भोजन के 50 पैकेट बांटे। इसमें एसआइ दीपक बिष्ट, दलीप कुमार आदि शमिल थे। मंच संस्था ने 150 मजदूरों को खिचड़ी खिलाई, जबकि आजाद मंच संस्था ने मल्लीताल में खाद्य सामग्री वितरित की।