बहराइच रूपईडीहा कस्बे की एक महिला जिला अस्पताल प्रसव कराने हेतु गयीं थी। अस्पताल के डाक्टरों द्वारा सबसे पहले उक्त महिला की कोरोना की जांच की गयी। जिसमे उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आयी है। जिससे रूपईडीहा कस्बे हडकंप मच गया। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर रूपईडीहा कस्बे के कई स्थानो हाटस्पाट घोषित कर दिए है। इन स्थानों पर बैरीकेटिंग कर दी गयी है। पाँजिटिल की खबर मिलते ही मंगलवार की सुबह 11 बजे उपजिलाधिकारी नानपारा राम आसरे वर्मा, नायब तहसीलदार नानपारा मनीष कुमार वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी जनार्नदन विश्वकर्मा, केवलपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो. जुबेर फारूकी, लेखपाल गुरू प्रसाद मिश्र, समाज सेवी रमेश कुमार अमलानी सहित थाने के एसआई अजय कुमार तिवारी, हरिनाथ यादव, सत्येन्द्र कुमार यादव, कां. जसविंदर यादव व श्याम बिहारी चैहान ने रूपईडीहा कस्बे के शांती स्टोर ,व रोडवेज बस स्टैंड तक राम लीला चैराहे व प्राथमिक विद्यालय व रामजानकी मंदिर के पास बैरीकेटिंग करा दी है। अभी तक कस्बे मे कई जांचे हुई। एक भी मरीज पाजिटिव नही पाया गया था। इसकी खबर मिलते ही रूपईडीहा कस्बा ही नही आसपास के ग्रामीण क्षेत्र तक मे दहशत फैल गयी है। रूपईडीहा कस्बे की दुकाने बंद हो गयी। कस्बे मे सन्नाटा पसर गया है। रिपोर्ट श्याम कुमार मिश्रा बहराइच रूपईडीहा
abtaktv news channel live .
By -
July 15, 2020