राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल में भाजयुमो के राज्य सचिवालय 'नवान्न' चलो अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज व बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में प्रदेश भाजपा ने शुक्रवार को कोलकाता में मौन मोमबत्ती जुलूस निकाला। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के नेतृत्व में प्रदेश मुख्यालय से गांधी मूर्ति तक शाम में यह जुलूस निकाला गया। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं सहित कई प्रमुख नेता इस मौन जुलूस में शामिल हुए। खासकर बड़ी तादाद में महिला कार्यकर्ता इसमें मौजूद रहीं। सभी लोग अपने हाथों में मोमबत्ती लिए हुए थे।
अब तक टीवी न्यूज़ चैनल लाइव....बंगाल में कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने निकाला मौन मोमबत्ती जुलूस...
By -
October 10, 20200 minute read