ab tak tv news channel live शास्त्री पुल की रेलिंग तोड़ नीचे गिरा अनियंत्रित डंपर, चालक समेत तीन जख्मी
By -
October 31, 2020
प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज के गंगा नदी पर बने शास्त्री पुल पर शुक्रवार की देर रात हादसा हो गया। अनियंत्रित डंपर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया। यह संयोग ही था कि हादसा बीच पुल पर नहीं हुआ वरना नदी में डंपर सवारों को ढूंढना मुश्किल होता। हादसे में डंपर सवार तीन लोग जख्मी हो गए। चालक की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर शास्त्री पुल पर जाम लग गया। पुलिस ने मशक्कत के बाद वाहनों का आवागमन सुचारू किया।