यह संयोग है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव एक समय पर हो रहे हैं। दोनों जगह सरकार बनाने की होड़ चल रही है और सियासी पारा गरम है। अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति जो बाइडन और उप राष्ट्रपति का चुनाव जीतने वालीं कमला हैरिस ने भारत से अपना गहरा नाता बताया है। खास बात यह है कि इन दिनों सोशल मीडिया में यह बात वायरल हो रही है कि अमेरिका के नए राष्ट्रपति का बिहार कनेक्शन भी है। आखिर क्या है सोशल मीडिया का सच ? इसके साथ हम आपको यह भी बताएंगे कि बाइडन और कमला हैरिस का भारतीय नाता क्या है।
देशमुख का एक ट्वीट में बाइडन और कमला का बिहार कनेक्शन
पहले हम आपको बताते हैं कि जो बाइडन का बिहार कनेक्शन क्या है। कैसे यह संदेश सोशल मीडिया पर वायरस हो रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन और रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर में बाइडन ने एक शानदार जीत हासिल की। वह देश के 46वें राष्ट्रपति बनेंगे। इस चुनाव में भारतीय मूल की कमला हैरिस उप राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित हुई। चुनाव के दौरान कमला हैरिस ने अपने को भारतीय मूल का बताया तो बाइडन ने भी अपना भारतीय लिंक बताया। विजेताओं को देश दुनिया से बधाई संदेश मिल रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स ने भी ट्वीट के जरिए बधाई संदेश दे रहे हैं। इस बीच अभिनेता रितेश देशमुख का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में बाइडन और कमला हैरिस का बिहार कनेक्शन खोज निकाला है। उनकी इस खोज और क्रिएटिविटी को खूब लाइक किया जा रहा है। बिहार के चुनावी माहौल में यह ट्वीट खूब पसंद किया जा रहा है।