फरवरी महीना खत्म होने में अभी भी तीन दिन बाकी है। दैनिक तापमान पिछले चार दिन से लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को ओडिशा राज्य के 11 जगहों पर सर्वाधिक तापमान 35 डिसे रिकॉर्ड किया गया था। राजधानी में सर्वाधिक पारा 38 डिसे था। भुवनेश्वर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक तापमान में अगले 3 से 4 दिन में कोई बदलाव नहीं होने वाला है। हालांकि इसके बाद सर्वनिम्न तापमान 3 डिसे. तक बढ़ जाएगा। अप्रैल महीने के दुसरे सप्ताह तक पारा 40 डिसे. तक पहुंच जाने का अनुमान किया गया है। अभी से ही प्राय: जगहों पर रात का तापमान 20 डिसे. को पार कर गया है। मार्च 1 तारीख से तापमान बढ़ने के साथ ही भीषण गर्मी महसूस होने की बात मौसम विशेषज्ञ शरत चन्द्र साहू ने कही है।
वहीं दुसरी तरफ ग्रीष्म प्रवाह के लिए सतर्क रहने के लिए विशेष राहत आयुक्त ने सतर्क निर्देशावली जारी किया है। विशेष राहत आयुक्त तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रदीप कुमार जेना ने सभी जिलाधीश एवं म्यूंसीपाल्टी कमिश्नर को निर्देश जारी किया है। इस निर्देशावली में ग्रीष्म प्रवाह के समय क्या करना उचित होगा और क्या करना अनुचित होगा, इसके लिए लोगों के बीच अभी से जागरूकता फैलाने को कहा गया है।