ग्राम प्रधान के पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया तेज हो गई है। आरक्षण के हिसाब से जिले में इस बार 218 महिलाएं ग्राम प्रधान चुनी जानी है। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। किसी की मां, कोई पत्नी तो किसी ने अपनी बहन को प्रत्याशी बनाने के लिए दावेदारी कर दी है। लेकिन, अभी चुनाव लड़ने की तैयारी करने वालों को ग्राम पंचायतों के आरक्षण की सूची आने का इंतजार है। जिले में 643 ग्राम पंचायतें हैं
ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जो इसी साल अस्तित्व में आई हैं। शासन के मुताबिक सभी जातियों की महिलाओं के लिए कुल 218 पद आरक्षित हुए हैं। इन पदों पर महिलाएं ही प्रधान पद का चुनाव लड़ेंगी। इनमें 39 महिलाएं अनुसूचित जाति की होंगी लेकिन, कौन की ग्राम पंचायतों का आरक्षण होना है, यह तय होना अभी बाकी है। 14 मार्च को गांवों के आरक्षण की सूची फाइनल होते ही ग्राम पंचायत चुनाव तेजी पकड़ेगा।