जनपद सीतापुर लहरपुर विधानसभा समाज वादी पार्टी अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में खेत खलिहान कुटीर उद्योग बचाओ रोजगार दो किसान पटेल यात्रा निकाल रहे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का कई जगहों पर स्वागत किया गया। तंबौर के रेउसा मोड़ तिराहे पर सपा नेता विवेक सिंह तुलसी ने मार्ल्यापण कर स्वागत किया। सभा को आयोजक ज्ञानेंद्र वर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान एमएलसी आनंद भदौरिया, सपा जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल यादव,
अफ़ज़ाल कौसर, जावेद आदि मौजूद रहे। यात्रा सेवता विधानसभा क्षेत्र में निकल कर बहराइच रवाना हुई।
सीतापुर से अजय कुमार की रिपोर्ट।