कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ द्वारा किया गया खपटिहा कला गौशाला का निरीक्षण
खबर जनपद बांदा से है जहां पर आज दिनांक 30.08.2021 को पशु आश्रय स्थल जनपद बांदा के खपटिहा कला ग्राम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा खपटिहा कला गौशाला का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत गौशाला में कार्यरत कार्मिकों को माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया जिसके अंतर्गत लल्लू पाल, लल्लू गौतम, महेश परिहार, विजय कुमार, मोहित कुमार, मद्दी पाल और जीतू सिंह कर्मियों को सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि इस कार्यक्रम में गौ पूजन किया गया एवं उन्हें गुड खिलाकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम मनाया गया।
इस कार्यक्रम मे संघ के जिला प्रभारी अशोक कुमार निगम ने कहा कि इस गौशाला का क्षेत्रफल बहुत बड़ा है और यहां पर बड़े पैमाने पर गौवंश संरक्षित किया जा सकता है। संघ के जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने कहा कि कोई भी समस्या न होने पाए हर संभव मदद के लिए तैयार है। संजय सिंह ने भी गौवंश अन्ना के संबंध मे अपने विचार व्यक्त किये। पशु आश्रय स्थल के संचालक डॉ अनिल शर्मा ने गौ संरक्षण एवं रोजगार पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में गौशाला प्रभारी जीतू सिंह राठौर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में जिला प्रभारी अशोक कुमार निगम, जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष संजय लश्करी, तहसील अध्यक्ष रामकेश प्रजापति, नगर मंत्री अवधेश प्रजापति, नगर मीडिया प्रभारी रजनीश प्रजापति, पंकज कुमार आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।