गढ़ी पुख्ता/भैंसवाल:- सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश अनुसार रविवार को मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओ ने
साईकिल यात्रा निकाल कर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम आयोजन किया गया।
सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई, भ्रष्टाचार और सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में विभिन्न स्थानों से साइकिल रैली निकाली। जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र ताना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता कस्बा गढ़ी पुख्ता गोगा माहडी पर एकत्र होकर कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए परिचर्चा का आयोजन किया गया, कहाकि मेजर ध्यानचंद के आर्दशों पर चलकर हम नई ऊचांईयों को छूएं। खेल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण होता है।
जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र ताना ने रैली के माध्यम कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 में प्रदेश में समाजवादी सरकार आने पर खेल सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा जाएगा। हमारा प्रयास है कि खेल से हर परिवार जुडे। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को खेल को आत्मसात करना चाहिए। खेल से सकारात्मकता की भावना आती है। सभी बच्चे संकल्प लें कि वे अपने जीवन को खेलों की प्रति लगाव एवं रूचि पैदा करें। साइकिल यात्रा का शुभारंभ थानाभवन विधानसभा अध्यक्ष राव तफरूज ने हरी झंडी दिखाकर किया। साइकिल यात्रा कस्बा गढ़ी पुख्ता से चलकर, पुरमाफी, नौनंगली, चुंदाहेड़ी, दर्गाह पुर, ताना, पीरखेड़ा, लपराना आदि गांवो से होकर भैंसवाल में समापन होगा। वहीं कस्बा नगर अध्यक्ष शैयद मुकीम, संजीव, इनाम, बिटटू, याकूब, खुशनूद, अनुज पंवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में साइकिल रैली निकाली।