Ab Tak India News Live Ab Tak Nyay News paper अब तक इंडिया न्यूज लाइव अब तक दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें- मौसम का ताजा अपेडट
By -Rajesh Kumar Siddharth
September 01, 2021
दिल्ली एनसीआर सहित देश के कई राज्यों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली के कई हिस्सों में सड़कों पर जलभराव देखने को मिल रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के भी कई भाग और महाराष्ट्र में भी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मुंबई में लंबे समय के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के साथ ही शहर में भारी बारिश हुई, जिससे एक जगह भूस्खलन होने से कुछ लोग घायल हो गए। वहीं यूपी के मथुरा में भी भारी बारिश हुई है।