लोहिया वाहिनी की बैठक में चुनाव की बनी रणनीति
संवाददाता यूसुफ इदरीसी
लखीमपुर खीरी समाजवादी
पार्टी लोहिया वाहिनी की समीक्षा बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रियाजउल्ला खान की अध्यक्षता में हुई। इसमें लोहिया वाहिनी के
प्रदेश महासचिव अमरेंद्र आर्या बूथवार सांगठनिक स्थिति की समीक्षा की।
प्रदेश महासचिव ने कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। मतदाता सूची का अध्ययन कर लें, कहीं पर कोई कमी है तो उसे दूर कराने के साथ ही जन समस्याओं को लेकर सक्रिय हो जाएं।
समीक्षा प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार से समाज का हर वर्ग त्रस्त है। पदाधिकारी जनता के बीच पार्टी की नीतियों को लेकर जाएं और लोगों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने की भूमिका निभाएं।
सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों से संघर्ष के लिए हमें निरन्तर सक्रिय और सचेत रहना होगा। कहा कि सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष रियाजउल्ला खान ने सांगठनिक स्तर पर तैयारियों और किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
बैठक में, समीक्षा प्रभारी सीतापुर अभय सिंह,मोनू यादव, आदेश गुप्ता, महासचिव दिनेश कुमार वर्मा,प्रवीन कश्यप, प्रमोद तिवारी शिवम् गुप्ता, अहतशाम, प्रदीप गिरी, शोरव राजपुत, अभिनाश, और समाजवादी कार्यकर्ता आदि लोग मौजूद रहे