सदमें में शहनाज गिल:सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद पिता से बात कर खूब रोईं शहनाज गिल, बोलीं- ‘पापा, उसने मेरे हाथों में दम तोड़ा, मैं कैसे जियूंगी?’रियलिटी शो बिग बॉस 13 के बाद से ही सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लगातार शहनाज गिल से जुड़ रहा था। दोनों की आइडल जोड़ी को सोशल मीडिया पर सिडनाज नाम दिया गया था, जो अकसर ट्रेंड पर रहते थे, हालांकि अब दोनों की जोड़ी टूट गई है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर मिलने के बाद से ही उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड शहनाज गिल गहरे सदमें में हैं। अब एक्ट्रेस के पिता संतोख सिंह सुख की मानें तो सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल के हाथों में ही दम तोड़ा है।
हाल ही में आई फीफाफूज की एक वीडियो के अनुसार शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख ने बताया है कि सिद्धार्थ ने शहनाज के हाथों में दम तोड़ा है। वीडियो के अनुसार संतोख सिंह ने बताया है, 'शहनाज का रो रोकर बुरा हाल है। उसने मुझसे कहा, पापा उसने मेरे हाथों में दम तोड़ा है। मेरे हाथों में वो इस दुनिया को छोड़कर गया। अब मैं क्या करूंगी? कैसे जियूंगी?'