व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर खोला उपवास
ग्राम प्रधान गंगोत्री देवी करमाहिया प्रधान प्रतिनिधि घनश्याम यादव एवं पत्रकार धनंजय धनंजय पटेल छठ पूजा के व्यवस्था में लगे रहे। ग्राम करमाहिया पोस्ट पोस्ट लेदी थाना निचलौल महाराजगंज
महराजगंज- नहाय खाय के साथ शुरू हुआ था लोक आस्था का महापर्व छठ बुधवार को व्रतियों ने डूबते सूर्य की पूजा की, वृहस्पतिवार को उगते सूर्य की उपासना सूर्य उपासना के लिए छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैब। छठ घाटों पर उदयाचल भाष्कर को पूजने के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। व्रती महिलाओं ने कई घंटे पानी में खड़े होकर सूर्य देवता के उदय का इंतजार किया। सुबह जब आकाश में लालिमा दिखी तो एकाएक लोग घाटों पर अर्घ्य देने की खातिर आगे बढ़ने लगे। इस बीच घाटों पर मेले सा माहौल रहा। चार दिन तक चलने वाले लोक महापर्व छठ का आज यानि वृहस्पतिवार को समापन हो गया। छठ व्रतियों ने उगते भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और परिवार के सुख- शांति व समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही भोर से ही घाटों पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। वृहस्पतिवार को उदय होने वाले भगवान भास्कर को दिया। इस दौरान लोग भक्ति भाव में डूबे नजर आए और नदियों के किनारे आस्था का सैलाब देखने को मिला। घाटों के किनारे आस्था का रंग और छठ की छटा दिखाई दी।
अब तक टीवी न्यूज़ चैनल रिपोर्टर जय मुरारी मिश्रा पोलिटिकल ब्यूरो महाराजगंज