चाक-चौबंद पुलिस व्यवस्था के बीच आरम्भ हुआ लोकतांत्रिक महापर्व 20022 बिजनौर से मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट। बिजनौर :- जनपद बिजनौर में आज लोकतांत्रिक पर्व 2022 का चुनाव पुलिस की भारी चाक चौबंद पुलिस व्यवस्था के बीच आरम्भ हुआ। जनपद बिजनौर की विधान सभा सीट न0 20 पर धापमुर नगर स्थित मतदान केंद्र प्राथमिक तिलक स्कूल व के एम इंटर कालेज में आज सुबह सात बजे से मतदान धीमी गति के साथ आरम्भ हुआ आरम्भ हुआ। जिसमें मतदाताओं अपने -अपने पसंद के प्रत्यासियों के पक्ष में मतदान करते हुए प्रसंता प्रकट की गयी । एस पी पुर्वी ओमवीर सिंह के निर्देशन में शान्ति पुर्ण मतदान कराते जाने के लिये क्षेत्र के समस्त मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एस पी पुर्वी ओमवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्त जनपद में शांति पुर्ण मतदान चल रहा है। जनपद के प्रत्येक मतदान केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक बुत पर मोबाइल अधिकारीगण भ्रमण करते हुए स्तिथी पर बराबर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही उच्चाधिकारियों से लगातार सम्पर्क बनायें हुए हैं। समस्त जनपद में शांतिपुर्ण मतदान चल रहा है। एस पी पुर्वी ओम प्रकाश के निर्देशन में धामपुर विधान सभा क्षेत्र के बूतों पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार अग्रवाल, कोतवाल धामपुर पीके सिंह,क्राइम इंस्पैक्टर पवन कुमार बराबर नजर बनाए हूंऐ हैं। आपको बता दें कि धामपुर विधान सभा सीट20 पर भाजपा से अशोक कुमार राणा, सपा -लोकदल गठबंधन से नयीमुल हसन,बसपा से ठाकूर मुलचंद सिंह आदि प्रत्यासी चुनावी मैदान हैं।