ab tak tv# विधायक अशोक राणा ने किया धामपुर महोत्सव का उद्घाटन।
By -
June 06, 2022
विधायक अशोक राणा ने किया धामपुर महोत्सव का उद्घाटन। बिजनौर से मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट। । बिजनौर:- जनपद बिजनौर के धामपुर नगर में नगीना रोड पर केएम इंटर कॉलेज के मैदान में धामपुर महोत्सव समर मेला आरंभ हुआ है। जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार राणा एवं नगर पालिका परिषद धामपुर धामपुर के अध्यक्ष राजू गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर किया गया है। कार्यक्रम से पूर्व मेले के संयोजक संजीव सिंह एवं अन्य के द्वारा विधायक अशोक कुमार का फूलों के साथ स्वागत किया गया। यह मेला 5 जून 2022 से 29 जून 2022 तक प्रतिदिन सांय 4:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक चलेगा। मेले में हलवा पराठा ,चांट,आइसक्रीम, क्रोकरी आदि समस्त प्रकार की दुकानें सजाई गई हैं। इसके अतिरिक्त मेले में ऊंचा झूला, ड्रैगन झूला, सर्कस, भूत बंगला आदि मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं। प्रदर्शनी में धामपुर कोतवाल माधव सिंह बिष्ट के निर्देशन में एक पुलिस चौकी की व्यवस्था भी की गई है जिससे गुंडों , महिलाओं से छेड़खानी करने वालों एवं जेब कतरों से निपटे जाने की व्यवस्था की गई है।