अपर प्रेस पंजीयक, सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार, भारत के समाचार पत्रों के पंजीयक कार्यालय नई दिल्ली द्वारा जनपद सीतापुर से प्रकाशित 117 समाचार पत्र/पत्रिकाओं की विगत पॉच वर्षाे के दौरान वार्षिक विवरणी न प्रस्तुत करने पर प्रकाशन को रद्द करने से सम्बन्धित पत्र जिला कलेक्टर/जिला मजिस्ट्रेट को प्रेषित किया है। तत्सम्बन्धी समाचार पत्र/पत्रिकाओं की सूची उनके प्रकाशक/स्वामी के अवलोकनार्थ जिला सूचना कार्यालय सीतापुर में उपलब्ध है।
उपरोक्त पत्र के द्वारा अवगत कराया है कि भारत के समाचार पत्रों के पंजीयक कार्यालय (आर0एन0आई0) प्रेस एवं पुस्तकों के पंजीयन अधिनियम 1867 के अन्तर्गत सम्बन्धित जिला मजिस्ट्रेट के द्वारा संस्तुति किये गये घोषणा पत्र के आधार पर समाचार पत्रों/पत्रिकाओं का पंजीयन करता है। पंजीकृत प्रकाशनों के स्वामी/प्रकाशक के लिए यह अनिवार्य है कि वह निर्धारित प्रपत्र में प्रेस एवं पुस्तक पंजीयन अधिनियम 1867 की धारा-19 डी के अनुसार प्रत्येक वर्ष 31 मई तक अथवा उससे पूर्व वार्षिक विवरणी आर0एन0आई0 कार्यालय में जमा कर दें। पत्र के द्वारा यह अवगत कराया गया है कि ऐसे प्रकाशक जिन्होनें विगत तीन वर्षाे तक वार्षिक विवरणी प्रस्तुत नहीं की थी, उनको जनवरी 2020 में अवसर प्रदान किया गया था कि वे अपनी वार्षिक विवरणी जमा कर दें।
अपर प्रेस पंजीयक आर0एन0आई0 द्वारा जारी पत्र व जनपद सीतापुर के 117 पंजीकृत प्रकाशनों की सूची प्रकाशन स्थल के आधार पर जिला सूचना कार्यालय सीतापुर में उपलब्ध है। सम्बन्धित समाचार पत्र के स्वामी/प्रकाशक सूची देखकर वांछित सूचना जिला सूचना अधिकारी सीतापुर को 1 सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें अन्यथा पी0आर0बी0 अधिनियम 1867 की धारा-8 के अन्तर्गत इन प्रकाशनों प्राधिकत घोषणा पत्र (फार्म-1) रदद् कर दिया जायेगा। आर0एन0आई0 के द्वारा जिन समाचार पत्रों के नाम पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी को प्रेषित किये है उसमें लोकतंत्र, भावी भारत, विकास, सीताभूमि, क्रांति संघर्ष, मानस यसुन्धरा, कल्कि निश्कलंकी, निशान, अर्जुन बान, देशदीप, स्वतंत्र प्रचारक, इंटरनेशनल टाइम्स, भवर, ग्रामयात्री, जनपक्ष, युवकनाद, लोकलाज, यूनिक न्यूज, विद्युत जगत, अपराध चक्र, हंसरानी, नारी दर्पण, क्रांति वृहत, सूचिवा, मुक्ति वाहन, संघर्ष पाथ, रविराज्य, वैश्य हितैशी, सीतापुर टाइम्स, सीतापुर समाचार, निशान, न्यूज कमेंट टुडे, गांजर आवास, राजूशा, मेघा छन, ग्राम्यबधू, कलामंच समाचार, शिक्षा प्रवाह, चीनी उद्योग, ननोई वानी, सुवा ए अदब, विश्व मे भारत, जन समाज सन्दर्भ, नैमिष दूत, तोमर वानी, बुमतुल बुखारा, अल्टीमेटम, निष्पक्ष संदेश, चमकता संसार, जगपहिया, समायिक प्रतिवार, गद्दियों की आवाज, सीतापुर संदेश वाहक, लोहा टाइम्स, हिन्दुस्तान की शाम, विश्व मंगल टाइम्स, वेदाम्ब्रत भाषा, उत्तराखण्ड की रोशनी, नैमिष गौरव, नया पैगाम टाइम्स, मृदुल वाणी, रचनात्मक आंदोलन, यादव वृक्ष, यादव महासभा संदेश, लोगों का खुलासा, आजादी के रंग, सीतापुर की आवाज, न्यूज कमेंट टुडे, देश टाइम्स, सुबह की ज्योति, पटवा नवचेतना, कौमी बेदारी, संत शास्त्री न्यूज, उल्टा मार्ग, तरून तुफान, पुलिस ब्यूरो, हिन्दुस्तान की रोशनी, नैमिष टाइम्स, न्यूज स्टार न्यूज सीतापुर, अंशन, उल्लास, सामाजिक क्रांतिवीर, मेरीजंग, नैमिष ज्ञान, सच्चा दरबार, शिक्षक प्रभा, जागरूक समाज टाइम्स, सस्पेंश न्यूज, यादव शक्ति, पब्लिक स्प्रिट, यादव शक्ति, पब्लिक क्रांति, पासी लोक, माधव टाइम्स, गांव का सहारा, आशा की अहलाद, प्रगति चक्र (साप्ताहिक समाचार पत्र), शक्ति महिमा, नैमिष प्रताप, पिछड़ा वर्ग पथ संदेश, गांव का सहारा, जासूसी रिर्पाटर, द डिवाईन यूथ, हमारी विचार धारा, सेवा दल दर्शन, सिराज टाइम्स, न्यूज अटेंडेस, धम्म चेतना, सत्य का सिंघनाद, वायस ऑफ डेलही, श्रमिक उजाला, निर्विघ जन्नद, विज्ञान शक्ति, आवास का प्रतीक, उत्तर राष्ट्र पर्व, शाम का अखबार, डहेलिया टाइम्स सम्मलित है। यदि उपरोक्त में से किसी प्रकाशक ने अपना प्रकाशन जारी रखा है तो उसकी सूचना कार्यालय को दी जाये।