भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष बने अनूप त्रिपाठी
संवाददाता पंकज कुमार गुप्ता
सादुल्लानगर (बलरामपुर ) सादुल्लानगर क्षेत्र के देवरिया इनायत निवासी अनूप त्रिपाठी बने भारतीय श्रमिक कर्मचारी कामगार महासंघ के जिला अध्यक्ष बलरामपुर अनूप त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन धुरिया,
राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक, एवं
राष्ट्रीय मंत्री /संगठन चुनाव प्रभारी मनीष मिश्र,राष्ट्रीय मंत्री डॉ.राम मनोहर पाठक.राष्ट्रीय आई.टी संयोजक गौरव शर्मा,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रघुवीर सिंह एवं मा.प्रदेश संरक्षक प्रमोद परिहार, क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास तिवारी की सहमति से हमें भारतीय श्रमिक कर्मचारी कामगार महासंघ का जिला अध्यक्ष बलरामपुर बनाया गया है!हम पूरी जिम्मेदारी व पूरी लगन और निष्ठा से निर्वहन करेंगे, साथ ही सदैव श्रमिकों, कामगारों और कर्मचारियों के हित में सदैब तत्पर रहेंगे एवं कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के निरंतर सहयोग से संगठन को और मजबूत करेंगे। इनके मनोनयन पर अजय तिवारी, रघुवंश मणि तिवारी, पंकज गुप्ता ,अनिल तिवारी ,आनंद बाबा , दुर्गेश गुप्ता, बब्बू तिवारी, संतोष यादव, आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया !!