घर घर घूमती है बिल्ली।
घर घर चूमती है बिल्ली।
कोना कोना छान मारती।
घर घर सूंघती है बिल्ली।
शिकार मिल जाता तब।
घर घर झूमती है बिल्ली।
भरपेट भोजन कर लेती।
घर घर ऊंघती है बिल्ली।
बढ़े शिकारी का खतरा।
घर घर छुपती है बिल्ली।
घात लगा दूध पी जाती।
घर घर लूटती है बिल्ली।
चूहे की खोज में डोलती।
घर घर ढूंढती है बिल्ली।
कई दिन नजर न आती।
घर घर छुपती है बिल्ली।
कभी रास्ता काट जाती।
घर घर पिटती है बिल्ली।
ऊंची दीवारें फांद लेती।
घर घर कूदती है बिल्ली।
सोहल ये सदा रक्षक है।
घर घर पलती है बिल्ली।