शादी का झांस दे किशोरी से कई बार दुष्कर्म, मतांतरण का दबाव, धर्मस्थल एवं धर्मगुरुओं से भी कनेक्शन
अयोध्या में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के बाद जबरन मतांतरण करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। किशोरी ने मुस्लिम युवक पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं मतांतरण के लिए आरोपी उसे धर्मस्थल एवं धर्मगुरुओं के पास ले जाकर पवित्र करने का भी ढोंग रचा। जिसके बाद किशोरी ने माता पिता को पूरी घटना बताई।