बांदा जिले में मरका थाना क्षेत्र एक गांव निवासी महिला के साथ उसके ही
भतीजे ने दुष्कर्म किया। मामला पारिवारिक होने पर समझौता करा दिया गया। इसके बावजूद वह उसे फोन पर परेशान करने लगा। हैंडपंप में पानी भरने गई तो आरोपी ने दोबारा उसके साथ छेड़खानी की। एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।