यूपी के इन पूर्व विधायक ने बनाई अपनी नई पार्टी; सपा पर बोला हमला, कहा; इस कलंक को मिटाना है
By -Rajesh Kumar Siddharth
August 20, 2023
यूपी के इन पूर्व विधायक ने बनाई अपनी नई पार्टी; सपा पर बोला हमला, कहा; इस कलंक को मिटाना है
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व शिवपाल यादव का बिना नाम लिए उन्होंने तंज कसा कि सैफई के इस राज परिवार ने पूरे यादव समाज के माथे पर हल्ला बोल का कलंक लगाया है और अब हमारी पार्टी इस कलंक को मिटाने आई है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राम नरेश यादव ने बिना भेदभाव सर्व समाज का भला किया।पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव ने शनिवार को नई राजनैतिक पार्टी सर्वजन सुखाय पार्टी बनाने की घोषणा की। वह इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे और यह दल लोकसभा चुनाव में सात से आठ सीटों पर चुनाव लड़ेगा। अपनी पार्टी का एलान करते हुए उन्होंने सपा पर हमला बोला।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व शिवपाल यादव का बिना नाम लिए उन्होंने तंज कसा कि सैफई के इस राज परिवार ने पूरे यादव समाज के माथे पर हल्ला बोल का कलंक लगाया है और अब हमारी पार्टी इस कलंक को मिटाने आई है।
न्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राम नरेश यादव ने बिना भेदभाव सर्व समाज का भला किया। मगर सत्ता की चाबी जब सैफई के इस ताकतवर यादव परिवार के हाथ पहुंच गई तो उन्होंने भाई-भतीजावाद चलाया और अपने रिश्तेदारों को ही बड़े पदों पर बैठाया।
बाकी यादव समाज का कोई भला नहीं किया। उनकी पार्टी कानपुर, आगरा व अलीगढ़ मंडल की सात से आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह दल परिवारवाद व जातिवाद से दूर रहकर सर्वजन सुखाय के लिए कार्य करेगा और राष्ट्रवाद की अलख जगाएगा।