हिमाचल प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार भारद्वाज रहे मकराना दौरे पर ★
By -
October 27, 2023
मकराना शहर मे हिमाचल सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार भारद्वाज आज मकराना प्रवास कार्यक्रम के दौरान मकराना शहर मंडल अध्यक्ष घनश्याम सोनी के निवास स्थान पर पार्टी के महामंत्रियों के साथ संगठन के बारे में विचार विमर्श किया और बताया कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और इसमें सिर्फ कमल का फूल को ही जिताना हमारा लक्ष्य है पूर्व मंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं की आंतरिक भावनाओं को जाना और कहा कि कार्यकर्ताओं का मान सम्मान पार्टी में बना रहना चाहिए यह वह कार्यकर्ता होते हैं जो पार्टी की नींव की ईट होते हैं इन्हीं कार्यकर्ताओं के बलबूते पर कमल का फूल विजय होता है इस कार्यक्रम में पार्टी के महामंत्री सर्वेश्वर मानधनिया विक्रम सिंह और मंडल कोषाध्यक्ष बजरंग लाल जाटलिया नथमल तिवाड़ी उपस्थित रहे