रंगों का त्योहार है होली, खुशियों की बौछार है होली, लाल गुलाबी पीले देखो
By -
March 23, 2024
Holi Kavita
रंगों का त्योहार है होली,
खुशियों की बौछार है होली,
लाल गुलाबी पीले देखो,
रंग सभी रंगीले देखो।
पिचकारी भर भर ले आते,
इक दूजे पर सभी चलाते,
होली पर अब ऐसा हाल,
हर चेहरे पर आज गुलाल,
आओ यारो इसी बहाने,
दुश्मन को भी चलो मनाने।
Holi Poems
होली है आई आज तेरे द्वार,
मिल जायेंगे सखिया सहेली और पुराने यार,
शोर से मोहल्ला सराबोर है,
होली गीत के ही बजते ढ़ोल है,
कोई बजाये ढ़ोल कोई मंजीरे,
कोई लिए रंग गुलाल हाथ में,
कोई भरे पिचकारी,
कोई झूमे भंग के नशे में,
कोई फाग के गीतों में,
दिल से दिल मिल जाए,
कोयल यही मल्हार गाए,
रंग रंगीला है यह त्योहार,
सज जाए यादें जब मिल जाए यार।
Short Poem on Holi in Hindi
रस रंग भरे मन में होली,
जीवन में प्रेम भरे होली।
मुस्कान रचे सब अधरन पर,
मिल जुल कर सब खेलें होली।
गले लगें सब मन मीत बने,
रंगों से मन का गीत लिखें।
जीवन में मधु संगीत भरें,
भूले बिसरों को याद करें।
जो संग में थे पिछली होली,
रस रंग भरे मन में होली।
Holi par Kavita
रंग रंगीली आई होली,
खुशियों को संग लायी होली।
अपने रंग में रंगने को,
अपनों को संग लायी होली।
बुराईयों को मिटाने को,
अच्छाई का दीप जलाये होली।
रूठे हुए को मनाने को,
प्यार की भाषा सिखाये होली।
भूखे हुए को खिलाने को,
पकवानों की थैली लायी होली।
बिछड़े हुए को मिलाने को,
रंगों की शाम लायी होली।
सभी के जीवन को खुशहाल करने को,
यादों की पोटरी लायी होली।
Holi festival Poem in Hindi
होली का त्यौहार आया,
खुशियों की सौगात लाया,
रंगों की उड़ान लाया।
होली का त्यौहार आया,
प्यार की गंगा संग में लाया,
सबके मन को भाया।
होली का त्यौहार आया,
चंग और थाप की टोली लाया,
गीत मल्हार को संग में लाया।
होली का त्यौहार आया,
एक दूजे को रंग में रंगने को आया,
सब के साथ घुल मिलने को आया।
होली का त्योहार आया,
ग्रीष्म ऋतू को संग में लाया,
रंगों और उमंगों की पहचान लाया।
Hindi Poem on Holi Festival
खुशियां है भरती झोली में,
चेहरा रंगों में रंग जाता है,
हर वर्ष फाल्गुन मास में जब,
होली का त्यौहार आता है।
लो आ गया हुड़दंगियों का झुंड,
अब जम कर मस्ती और धमाल होगा,
थिरकेगी तबले की ताल पर कुंडिया,
और मुंडों का दिल भी बाग़-बाग होगा।
Hasya Kavita on Holi in Hindi
होली आई, होली आई,
रंग बिरंगी होली आई,
खुशियों का मौसम है लाई,
होली आई, होली आई।
और बच्चों की टोली आई,
पिचकारी, रंग गुब्बारे लाई,
गुझियां खाओ, खाओ मिठाई,
रंग-बिरंगी होली आई,
रूठे दोस्त मिलाने लाई,
चाची आई, मामी आई,
रंग लगाने दौड़ी आई,
होली आई, होली आई,
रंग बिरंगी होली आई।
Holi Poem in Hindi language
होली है भाई होली है,
प्यार भरी रंगोली है,
आओ मिलकर साथ चलें,
सबसे जाकर गले मिले,
लो अपनी टोली निकली,
धूम मची है गली गली,
पीला, हरा, गुलाबी, लाल,
चले हाथ में लिए गुलाल।
सबसे अपनी यारी है,
रंग भरी पिचकारी है,
नाच रहे हैं खड़े-खड़े,
झूम रहे है बड़े-बड़े,
यह सबका त्यौहार है,
हमको सबसे प्यार है।